
UP: 12 टीमें, 8 राज्य और 135 ठिकानों पर रेड... फिर भी अब्बास अंसारी फरार
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी अभी भी फरार है. 43 दिन में पुलिस की 12 टीमें उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में 135 जगहों पर छापेमारी कर चुकी है. छापेमारी के बाद भी विधायक अब्बास अंसारी का पता नहीं चल पाया है. अब उसे भगोड़ा घोषित करने की मांग होगी.
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी अभी भी फरार है. उसकी फरार लखनऊ पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. लखनऊ पुलिस आज फिर अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी डालेगी. इससे पहले उसकी अर्जी खारिज हो चुकी है.
43 दिन से अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस ने लखनऊ से लेकर पंजाब और राजस्थान में छापेमारी कर रही है. 14 जुलाई को लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. 43 दिन में पुलिस की 12 टीमें उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में 135 जगहों पर छापेमारी कर चुकी है.
8 राज्यों में छापेमारी के बाद भी विधायक अब्बास अंसारी का पता नहीं चल पाया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए ही अब्बास अंसारी ने राष्ट्रपति चुनाव में भी वोट नहीं डाला था. दो दिन पहले ही अब्बास अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन डाली थी लेकिन 2 घंटे बाद ही अब्बास ने सरेंडर एप्लीकेशन वापस ले ली थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










