
UP: होली खेलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
AajTak
बिजनौर में पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक होली खेलने पड़ोसियों के घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने घेर लिया और उसे बेरहमी से पीट दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस वारदात के बाद गांव में मातम पसर गया. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह घटना शेरकोट थाना इलाके के हरेवली गांव में हुई, यहां रहने वाला राजकुमार (45 उम्र) पड़ोसियों के साथ होली खेलने जा रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. राजकुमार के परिवार की गांव में रहने वाले राजेंद्र से पुरानी दुश्मनी है. इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या
मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजेंद्र उसके बेटों, दामाद और परिवार के एक अन्य सदस्यों ने मिलकर राजकुमार को घेरकर जानलेवा हमला किया और उसकी हत्या कर दी. राजकुमार ने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूरी पर जाकर वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
वारदात की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह, एसओ शेरकोट धीरज नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. राजकुमार के भाई सुरेंद्र ने शेरकोट थाने में राजेंद्र और उसके बेटे किशन, संजय, रोहित, दामाद अर्जुन और रामगोपाल के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसकी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










