
UP: हेड कांस्टेबल आया था पति-पत्नी की लड़ाई सुलझाने, महिला को कमरे में बंद कर किया रेप
AajTak
आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पीड़ित महिला की सास को भी गिरफ्तार किया गया है. एक होमगार्ड पर भी इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की जांच करने पहुंचे हेड कांस्टेबल ने पीड़ित महिला के साथ रेप कर दिया. उसके साथ मारपीट भी की गई. जब पीड़िता पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची, तो उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने पर हंगामा करना शुरू कर दिया. जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तो एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल और पीड़ित महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है. ये है मामला दरअसल ये मामला ककोड़ा थाना क्षेत्र का है. बताया गया है कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत की थी. इसके बाद थाने से हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड जांच के लिए पीड़िता के घर आए. पीड़ित महिला की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हेड कांस्टेबल जांच के लिए घर पहुंचे. पहले उसकी सास, पति और सौतन से बातचीत की और फिर छत पर सो रही पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी और उसे नीचे लाकर एक कमरे में बंद कर दिया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











