
UP: 'हमारे कार्यकर्ता और ड्राइवर की भी हुई मौत', लखीमपुर कांड पर बोले मंत्री अजय मिश्रा
AajTak
यूपी के लखीमपुर खीरी में उस वक्त बवाल मच गया जब मालूम चला कि कार से कुचलकर दो किसानों की मौत हो गई, आरोप है कि किसानों की मौत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की कार से हुई है. अब लखीमपुर में हंगामा बरपा है और सियासत जोरदार तरीके से हो रही है. दो साथियों की मौत के बाद किसानों में आक्रोश है और उनका क्रोध हिंसक विरोध में बदल चुका है. बताया जा रहा है कि अजय मिश्रा के इलाके में यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का दौरा था और अजय मिश्रा के बेटे डिप्टी सीएम की अगवानी को पहुंचे थे. अब इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने आजतक से खास बातचीत की है. अजय मिश्रा ने बताया कि इस पर लोग राजनीति करने के लिए गलत बयानबाजी दे रहे हैं. मेरा बेटा घटनाक्रम में मौजूद ही नहीं था, वो उस वक्त एक कार्यक्रम में शामिल था. इस घटनाक्रम में हमारे कार्यकर्ता और ड्राइवर की भी मौत हो गई है. देखें आगे क्या बोले अजय मिश्रा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











