
UP: सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बांध टूटा, सैकड़ों गांव जलमग्न, फसलें डूबीं
AajTak
यूपी के सिद्धार्थनगर में बांध टूट गया. बताया जा रहा है कि बूढ़ी राप्ती नदी के तेज गति से बढ़ने के चलते ये बांध टूटा. इसके चलते सैकड़ों गांव में पानी भर गया. फसलें भी डूब गईं. गांव के लोग अपने घरों के सामानों को बचाने के लिए जुट गई हैं.
यूपी के सिद्धार्थनगर में बांध टूट गया. बताया जा रहा है कि बूढ़ी राप्ती नदी के तेज गति से बढ़ने के चलते ये बांध टूटा. इसके चलते सैकड़ों गांव में पानी भर गया. फसलें भी डूब गईं. गांव के लोग अपने घरों के सामानों को बचाने के लिए जुट गई हैं.
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र स्थित सोनौली नानकार के पास अशोगवा-मदरहवा बांध टूट गया है. लगातार हो रही बारिश और राप्ती नदी में पानी बढ़ने से बूढ़ी राप्ती नदी में पानी तेज गति से बढ़ गया. इसके चलते बांध टूट गया. बांध टूटने के चलते सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं. लोग अपने घरों का सामान लेकर पलायन कर रहे हैं.
(इनपुट- अनिल तिवारी)

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











