
UP: साइबर सेल ने ऑनलाइन ठग गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
एचएसबी नाम का ऑनलाइन फ्रॉड कंपनी मध्य प्रदेश के बालाघाट में है. वहां की पुलिस की लीड मिलने पर देवरिया पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यूपी की देवरिया पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो लोगों से ऑनलाइन पैसे की ठगी कर अपने फेक अकाउंट में ट्रांसफर करते थे. उसके बाद बड़े-बड़े ऑनलाइन कंपनियों से विभिन्न आईडी पर मोबाइल और अन्य सामानों की पर्चेजिंग कर मंगवाकर खुले मार्केट में बेच देते थे. एचएसबी नाम का ऑनलाइन फ्रॉड कंपनी मध्य प्रदेश के बालाघाट में है. वहां की पुलिस की लीड मिलने पर देवरिया पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 101 पैक मोबाइल, 166 पैन कार्ड, 11 पासबुक, 30 ATM कार्ड, 1 ग्रीन कार्ड ,11 चेक बुक और एक लाख 61 हजार रुपये कैश बरामद किया है. पकड़े गये अभियुक्तों के नाम शुभम गुप्ता और संजय चौरसिया है. ये दोनों देवरिया के रहने वाले हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











