UP: सांप और नेवले के बीच जोरदार जंग का वीडियो वायरल
AajTak
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर बीच सड़क पर सांप और नेवले की बीच जंग हो रही है. इस लाइव जंग को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भीड़ जम हो गई.
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर बीच सड़क पर सांप और नेवले की बीच जमकर लड़ाई हो रही है. सब जानते हैं कि सांप और नेवला एक-दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं. इस लाइव जंग को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भीड़ जम हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और वायरल सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. (इनपुट- पंकज वर्मा) श्रावस्ती जिले के गिलौला-तुलसीपुर मार्ग पर सांप और नेवले की बीच सड़क पर हो रही लड़ाई को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई अपने मोबाइल के कैमरे से वीडियो बनाता रहा. किसी ने भी इनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटाई बस दूर से ही इन्हें भगाने का प्रयास करते रहे. सांप और नेवले की लड़ाई सड़क पर करीब आधे घंटे तक चली. दोनों एक दूसरे को हराने की कोशिश करते रहे. कुछ देर बाद यह लड़ाई हार और जीत के फैसले के बिना खत्म हो गई और दोनों अपनी अपनी जगह चले गए.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












