
UP: संभल में होली के जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल पर फेंका रंग, पथराव के बाद माहौल में तनाव
AajTak
यूपी के संभल में होली का जुलूस निकाला जा रहा था. इस दौरान किसी ने मस्जिद पर रंग फेंक दिया. फिर पत्थर फेंके गए. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कर दिया.
उत्तर प्रदेश के संभल में होली के मौके पर एक अप्रिय घटना हुई. यहां होली के जुलूस के दौरान एक मस्जिद पर कुछ लोगों ने रंग फेंक दिया. इस घटना ने विवाद का रूप ले लिया. बता दें कि रंग फेंके जाने के बाद पथराव की घटना हुई.
एजेंसी के मुताबिक संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि घटना संभल कोतवाली के खग्गू सराय इलाके में हुई. पुलिस ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मस्जिद पर रंग फेंका, जिसके बाद पथराव हुआ.
एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस समय गंवाए बिना आनन फानन में मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से मामले को शांत करने का प्रयास किया. साथ ही जुलूस के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया.
एजेंसी के मुताबिक एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने मस्जिद की सफाई की अब इलाके में पूरी तरह से शांति है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











