
UP: शाहजहांपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
AajTak
यूपी के शाहजहांपुर में सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि एक व्यापारी अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 5 लोग गंभीर से घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि परिवार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था.
बताया जा रहा है कि परिवार कार में सवाल हो कर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था, तभी थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर हादस हो गया. रियासत नाम का व्यापारी अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था. इसी दौरान उनकी कार, ट्रक से टकरा गई.
ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
हादसे में 2 महिलाओं और 2 बच्चों सहित के अलावा एक पुरुष की मौत हुई है. पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस मौके पर पहुंचे गए हैं. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.
घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 5 लोग घायल हैं. हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को सही इलाज मिल सके. अगर कोई कमी लगती है तो घायलों को हायर सेन्टर रेफर किया जाएगा.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









