
UP: शंखनाद, आतिशबाजी और खुशी के आंसू... टनल से बाहर आए अखिलेश के गांव में जश्न
AajTak
अखिलेश कुमार अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर गांव के रहने वाले हैं. वो उत्तरकाशी में नवयुवा कंट्रक्शन कंपनी में पिछले तीन साल से सुपरवाइजरी का काम कर रहे थे. जिस वक्त निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक टूटा, वो भी उसके अंदर थे. पिछले 16 दिन से अखिलेश उसी में फंसे हुए हैं. जब इस हादसे की जानकारी अखिलेश के परिजनों को मिली थी, तो घर में शोक की लहर दौड़ गई थी.
उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों में यूपी के मिर्जापुर निवासी अखिलेश कुमार भी शामिल था. पिछले 17 दिन से वो सुरंग के अंदर फंसे हुआ था. उनकी सलामती के लिए घर में प्रार्थनाओं का दौर जारी था. इस बीच जैसे ही खबर आई कि सभी मजदूर आज शाम तक बाहर आ सकते हैं, परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी टीवी के सामने बैठकर रेस्क्यू ऑपरेशन लाइव देखते थे. रेस्क्यू टीम ने अखिलेश कुमार को भी सही सलामत टनल से बाहर निकाल लिया है.
जब परिवार को अखिलेश के टनल से बाहर निकल आने की जानकारी मिली तो परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई. गांव वालों और परिवार के लोगों ने आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर की है. वहीं परिवार के लोगों की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए. खास बातचीत में मंगलवार सुबह अखिलेश की मां ने 'आज तक' से बात करते हुए कहा था कि सुबह बेटे से फोन पर बात हुई थी. तब उसने बताया था कि शाम तक बाहर आ जाऊंगा.''
देखें वीडियो...
मेरा लाल सही सलामत आएगा
अखिलेश कुमार की मां अंजू देवी ने आजतक से कहा था कि बेटे से आज फोन पर बात हुई है. उसने बताया कि आज बाहर निकलेंगे. मेरा लाल सही सलामत आएगा इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है. आज सुबह से टीवी के सामने बैठे हैं. घर के सब लोग जुटे हैं. हम सब बहुत खुश हैं. जबसे वो (अखिलेश) सुरंग में फंसा था रोज पूजा-पाठ कर उसके लिए प्रार्थना करते थे.
बेटे से जब सुबह फोन पर बात हुई थी तो उसने कहा कि मम्मी रो तो नहीं रही हो, तो मैंने कहा कि मैं क्यों रोऊं. मेरा बेटा बाहर आ रहा है. खुशी की बात है. मैं दिन-रात भगवान से तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रही थी. आखिरकार आज भगवान ने मेरी सुन ली.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











