
UP : लखनऊ में अवैध बिल्डिंग तोड़ने आया बुलडोजर, BJP विधायक के पहुंचते ही सिर्फ कांच तोड़कर चला गया
AajTak
योगी सरकार की वापसी के बाद से ही अपराधियों पर बुलडोजर खूब चल रहा है. इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ अफसरों को साफ कहा चुके हैं कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता रखें.
लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में अवैध रूप से एक कम्पाउंड बन रहा था. इस इमारत तोड़ने के लिए एलडीए की टीम शनिवार को बुलडोजर लेकर पहुंची. यह बिल्डिंग बीजेपी कार्यकर्ता संदीप गुप्ता की थी, इसलिए टीम के मौके पर पहुंचते ही BJP विधायक नीरज बोरा भी मौके पर पहुंच गए. विधायक ने एलडीए अधिकारियों से नियम के अनुसार ही बुलडोजर चलाने की बात कही. जिसके बाद एलडीए की टीम ने बिल्डिंग का थोड़ा हिस्सा तोड़ा और वापस लौट गई. साफ देखा जा सकता है कि टीम इमारत के कांच और कुछ दीवारों का थोड़ा सा हिस्सा ही गिराकर लौट गई है.
7 साल पहले जारी हुआ था आदेश
जानकारी के मुताबिक संदीप गुप्ता के अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश 2015 में हो चुका था. शनिवार को एलडीए के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ वहां कार्रवाई करने पहुंचे थे.
बीजेपी विधायक ने दी यह सफाई
बीजेपी विधायक नीरज बोरा के मुताबिक उनके कार्यकर्ता की बिल्डिंग थी, जिसको एलडीए गिराने आई थी. हमने सिर्फ फोन करके यह जानने की कोशिश कि यह कार्रवाई नियमों के तहत हो रही है या नहीं. अधिकारियों से बातचीत में पता चला कि कम्पाउंड फीस नहीं जमा की गई थी, जिसे अब जमा कर दिया गया है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







