
UP: यूरिया मिलाकर बना रहे थे शराब, पुलिस ने दो कारोबारियों को भेजा जेल
AajTak
ये मामला गंगा खादर इलाके के रहरा थाना इलाके का है. जहां पर गंगा की तलहटी में शराब माफिया यूरिया से शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की है. यह छापेमारी कंबाइंड आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने की है. पुलिस को मौके से 200 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के एक गांव में पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है. इसके चलते पुलिस ने 2 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से लगभग 200 लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई है और 2 किलो यूरिया भी बरामद हुई है. गिरफ्तार करोबारी यूरिया से शराब बनाते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है. दरअसल, ये मामला गंगा खादर इलाके के रहरा थाना इलाके का है. जहां पर गंगा की तलहटी में शराब माफिया यूरिया से शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी कंबाइंड आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने की है. पुलिस ने मौके से 200 लीटर मिलावटी अवैध शराब बरामद की है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










