
UP में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, परिजन बोले- पुलिस के सामने ही लाठी मारते रहे
AajTak
यूपी के शाहजहांपुर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
यूपी के शाहजहांपुर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस दौरान पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना थाना कांट क्षेत्र के इंदेपुर गांव की है. यहां के रहने वाले पूर्व प्रधान वीरेंद्र और मौजूदा प्रधान हरिराम के बीच में चुनावी रंजिश चल रही थी. चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान वीरेंद्र ने हरिराम के विरुद्ध डीएम से सेंटर पर गेहूं खरीद में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसको लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया. बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान के परिवार वालों से गाड़ी निकालने को लेकर फिर से विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी प्रधान हरिराम सहित डेढ़ दर्जन लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर आए और पूर्व प्रधान के परिवार वालों पर हमला कर दिया. इस दौरान फायरिंग भी की गई. हमले में पूर्व प्रधान के चाचा बलवीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












