
UP में नवरात्रि के लिए भव्य तैयारियों पर उठे सवाल, SP ने जताई आपत्ति
AajTak
धर्म को लेकर सत्ता पर सवालों की एक सियासत उत्तर प्रदेश में और शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने चैत्र नवरात्रि के मौके पर शक्ति पीठों में दुर्गापाठ और रामायण पाठ का निर्देश जारी किया है. इसे लेकर भी अब आपत्ति की जा रही है. समाजवादी पार्टी ने धर्म के बाजारीकरण का आरोप लगाया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











