
UP में छठे चरण का चुनाव... मोदी का जादू ही नहीं, इन 5 की भी प्रतिष्ठा है दांव पर
AajTak
उत्तर प्रदेश की जिन 14 सीटों पर 25 मई को मतदान होने जा रहा है वहां इस बार राज्य की राजनीति के धुरंधरों की अग्निपरीक्षा होने वाली है. समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की पूरी रणनीति कितने पानी में इस बार पता चल जाएगा.
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होनी है. इस फेज में उत्तर प्रदेश में जिन 14 सीटों पर मतदान होगा वहां मुकाबला बहुत कन्फ्यूजिंग है. इनमें आधी सीटें ऐसी हैं जहां राजनीतिक विश्लेषक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि किस जाति का वोट किसको जाएगा. इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फूलपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, जौनपुर,मछलीशहर, भदोही और आजमगढ़ में वोटिंग होनी है. राजा भैया और धनंजय सिंह के हनक और रुतबे की तो परीक्षा होगी ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की रणनीति की अग्निपरीक्षा भी हो जाएगा.
अखिलेश का पीडीए फार्मूला और बीजेपी की जातिगत आधार पर बनी पार्टियों का सहयोग कितना काम करता है, यह भी पता चलेगा. इसके अलावा इस फेज में बीजेपी की दिग्गज लीडर मेनका गांधी, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, कृपाशंकर सिंह की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है.
1-धनंजय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर
जौनपुर और मछलीशहर का चुनाव बीजेपी के लिए फंसा हुआ है. माफिया टर्न पॉलिटिशियन धनंजय सिंह का इलाके में बहुत दबदबा है. केवल राजपूत ही नहीं, दूसरी जातियों के वोट भी उन्हें मिलते हैं. हालांकि पिछले कई चुनाव वो हार चुके हैं पर अपने सर्किल के वोट उन्हें हर हाल में मिलते ही हैं. इसलिए जौनपुर और मछली शहर में अगर बीजेपी जीतती है तो उसमें उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है. अगर हारती है तो यही कहा जाएगा कि उनका जादू नहीं चला. जौनपुर लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है. एनडीए की तरफ से बीजेपी ने पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है. इस सीट पर बीएसपी ने पहले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया था. बाद में श्रीकला रेड्डी चुनाव से हट गईं. ये क्यों हुआ, इसके लिए अलग-अलग दावें हैं. फिलहाल जिस तरह धनंजय सिंह बीजेपी के लिए खुलकर बैटिंग कर रहे हैं उससे सब कुछ साफ है. अब देखना है कि वो जौनपुर और मछलीशहर सीट बीजेपी के खाते में डालने में कितनी मदद कर पाते हैं.
मछली शहर में बीजेपी ने मौजूदा सांसद बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है. बीपी सरोज के पास जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है. सरोज पिछले 10 साल से सांसद हैं.साल 2019 आम चुनाव में सरोज को सिर्फ 181 वोटों से जीत मिली थी. समाजवादी पार्टी ने 3 बार सांसद रहे तूफानी सरोज की 26 साल की बेटी प्रिया सरोज पर भरोसा जताया है. जाहिर है कि इस बार बीजेपी के लिए यहां का चुनाव आसान नहीं है. धनंजय सिंह की प्रतिष्ठा यहां पर भी दांव पर रहेगी.
2-राजा भैया बीजेपी को कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










