
UP में एक दर्जन IPS अफसरों के तबादले, हाथरस के विकास वैद्य तो अतुल शर्मा बनाए गए चित्रकूट के SP
AajTak
UP IPS Transfer list: योगी सरकार ने आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस तो अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. वहीं, बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार-शुक्रवार की रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के करीब एक दर्जन अफसरों के तबादले कर दिए. आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस तो अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. वहीं, बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है.
रात में जारी हुए सरकारी आदेश में हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है. वह श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे, जिन्हें एसपी पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है.
इसके अलावा आईपीएस बबलू कुमार को मुरादाबाद और सचिंद्र पटेल को कुशीनगर एसपी पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. अब कुशीनगर में धवल जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है. बता दें प्रदेश की योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और नियुक्तियों को लागू कर दिया है. देखें पूरी लिस्ट:
Aajtak.in ने पहले ही बता दिया था कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. सूबे में विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही फेरबदल शुरू हो गया है. अब जिलों से लेकर पंचम तल यानी मुख्यमंत्री कार्यालय तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखा जा सकेगा.
प्रदेश में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अफसरों के बड़ी संख्या में तबादले होने हैं, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. कहा जा रहा है कि योगी सरकार के निशाने पर पहली फेहरिस्त में ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान अपनी निष्ठा बदल ली थी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











