
UP: मुंबई में काम करने वाला युवक दिवाली पर जा रहा था घर, GRP सिपाहियों ने चलती ट्रेन से फेंका, मौके पर मौत
AajTak
अरुण का घर झारखंड में था. वो मुंबई में रहकर काम करता था. घर जाने के लिए मुंबई हावड़ा ट्रेन में चढ़ा था. बाद में दो जीआरपी सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की. 200 रुपए भी लिए और चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. घटना में अरुण की मौत हो गई. आरोपी सिपाहियों बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया है.
दिवाली मनाने अपने घर जा रहे युवक को जीआरपी सिपाहियों ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया. इसके कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के वक्त मृतक के दो साथी भी बोगी में मौजूद थे. आरोपी सिपाहियों ने मृतक से 200 रुपए भी लिए थे. शिकायत के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. ट्रेन से युवक को धक्का देने की घटना 19 अक्टूबर की है.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में रहकर काम करन वाला युवक अरुण दिवाली का त्योहार परिवार के मनाने के लिए झारखंड लौट रहा था. 19 तारीख वो अपने दो दोस्त अर्जुन भुइया और हरि के साथ मुम्बई हावड़ा मेल में सवार हुआ. अरुण के दोस्त अर्जुन के मुताबिक जब हम तीनों स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन चलने लगी. ट्रेन छूटने के डर से हम लोग बिना टिकट के ही चढ़ गए. फिर जब थोड़ी देर बाद टीटी आया तो उससे टिकट बनवा लिया था.
अर्जुन ने आगे बताया, ''ट्रेन जब 20 अक्टूबर को छिवकी स्टेशन पहुंची. फिर जब ट्रेन चलने लगी तो थोड़ी देर बाद जीआरपी के दो सिपाही कृष्ण कुमार और आलोक हमारी बोगी में आए और हमसे टिकट दिखाने की बोलने लगे. हमने उन्हें टिकट दिखाया और टीटी द्वारा टिकट दिए जाने की बात भी बताई. वे मानने को तैयार ही नहीं थे टिकट टीटी ने दिया है. बाद में दोनों हमसे धक्का-मुक्की करने लगे.
चलती ट्रेन से फेंक दिया अरुण को
दोनों सिपाही पैसों की मांग करते हुए मारपीट करने लगे. तभी अरुण ने 200 रुपए सिपाहियों को दे दिए. लेकिन उनकी धक्का-मुक्की नहीं रुकी. इसी दौरान सिपाहियों ने अरुण को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया. घटना के वक्त ट्रेन ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पार कर रही थी.
हो चुकी थी अरुण की मौत

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







