
UP: मिर्जापुर में राष्ट्रपति के दौरे से पहले बड़ी वारदात, खून से लथपथ मिले तीन लोगों के शव
AajTak
बताया जा रहा है कि एक ही जगह पर तीन लोगों की लाश पड़ी मिली है. तीनों शव खून से लथपथ थे. शव के पास से कारतूस के खोखे भी मिले हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समय पूर्वांचल के दौरे पर हैं और वह कल मिर्जापुर जाएंगे.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. यहां मिर्जापुर और वाराणसी की सीमा पर स्थित चुनार थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव में तीन लोगों के शव मिले हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मिर्जापुर दौरे से ठीक पहले सामने आई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि एक ही जगह पर तीन लोगों की लाश पड़ी मिली है. तीनों शव खून से लथपथ थे. शव के पास से कारतूस के खोखे भी मिले हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस समय पूर्वांचल के दौरे पर हैं और वह कल मिर्जापुर जाएंगे. तीन शव मिलने के बाद से चर्चा का बाजार गर्म है और लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











