
UP: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, परिवार वालों ने कर दी रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
AajTak
मुजफ्फरनगर के मोघपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के पिता ने परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जो कि मौके से फरार है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत से लौटते समय एक युवक को गोली मार दी गई. आननफानन में परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई है.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के मोघपुर गांव का है. जहा बुधवार को 24 वर्षीय गौरव को उसी के परिवार के कुछ लोगों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. मृतक युवक गौरव के पिता ओमबीर का आरोप है कि होली पर किसी बात को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों के साथ मामूली विवाद हो गया था. जिसके चलते परिवार के ही जवाहर सिंह,उधम सिंह और शंकर ने गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी है.
बहराल इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. सीओ मंडी मुजफ्फरनगर हिमांशू गौरव ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अमेठी में 10वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या वहीं, अमेठी में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले. बदमाशों की संख्या छह बताई जा रही है. सूचना पर सीओ मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा कराकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. कोतवाल बृजेश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर शीघ्र ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










