
UP: मामी को हुआ भांजे से प्यार, दो बच्चों को घर में छोड़कर भागी
AajTak
यूपी के झांसी में मामी और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि अफेयर के चलते मामी को लेकर भांजा फरार हो गया. युवक की मां ने जब बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की. उसी दौरान पता चला कि वह अपनी सगी मामी के साथ रह रहा था.
उत्तर प्रदेश के झांसी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मामी और भांजे के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा. इसके बाद मामी को लेकर भांजा फरार हो गया. मामी अपने दो बच्चों को घर में छोड़कर गई है.
दरअसल एक महिला ने शहर के प्रेमनगर थाने में शिकायत कर कहा है कि उसका बेटा कहीं चला गया है. महिला की शिकायत पर पुलिस बेटे को खोजने में लग गई. कुछ दिन बाद पुलिस को पता चला कि वह मध्य प्रदेश में है.
जब पुलिस वहां पहुंची तो लड़का अपनी मामी के साथ रहता मिला. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि भांजा और मामी दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. पुलिस दोनों को लेकर झांसी लौटी और दोनों के परिजन को झांसी बुलाकर पूरी घटना बताई.
पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र के गढ़ियागांव की विकास (काल्पनिक नाम) की शादी 6 साल पहले शशि (काल्पनिक नाम) से हुई थी. इस समय दोनों के दो बच्चे हैं. शादी के कुछ समय बाद विकास का भांजा उसके घर पर आने जाना लगा. धीरे-धीरे मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया. प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दिन घर से भाग गए.
प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई थी शिकायत
जब परिजनों को मामी और भांजे की कोई खबर नहीं मिली तो लड़के की मां ने प्रेमनगर थाने में शिकायत की कि उनका बेटा काफी दिन से घर से गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है. शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने लड़के की लोकेशन खोजनी शुरू की.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







