
UP: मजदूरों से भरी कार खाई में गिरी, 5 की मौत, 7 घायल
AajTak
लखीमपुर खीरी के पलिया में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 मजदूरों से भरी Xylo कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में कार सवार 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
लखीमपुर खीरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां मंगलवार की सुबह पलिया थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 मजदूरों से भरी Xylo कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसके चलके कार सवार 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, कार शाहजहांपुर से पलिया की तरफ आ रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












