
UP: भाभी को रंग लगाने से भड़क गया देवर, रिश्तेदार की कर दी हत्या
AajTak
ये मामला बलिया की बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आस चौरा गांव का है. मृतक युवक का नाम दुर्गेश पासवान है जो बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोटकी सेरया गांव का रहने वाला है.
उत्तर प्रदेश के बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां विधवा भाभी को रंग लगाने से नाराज देवर ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी ने पहले युवक को फोन कर घर पर बुलाया फिर चाकुओं से गोदकर हमेशा के लिए उसे मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है.(प्रतीकात्मक फोटो) दरअसल, ये मामला बलिया की बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आस चौरा गांव का है. मृतक युवक का नाम दुर्गेश पासवान है जो बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोटकी सेरया गांव का रहने वाला था. आरोपी ने युवक को फोन कर घर बुलाया फिर दोनों के बीच विधवा भाभी को रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











