
UP: भाई और दोस्तों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देती थी लड़की, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
AajTak
यूपी के झांसी जिले (UP Jhansi) में एक लड़की अपने भाई और अन्य लड़कों के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देती थी. पुलिस ने लड़की सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले (UP Jhansi) की बड़ागांव थाना पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें एक लड़की भी शामिल है. लड़की अपने भाई के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देती थी. लुटेरों के पास से 7 बाइक, 5 मोबाइल और हथियार बरामद किए गए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान बेतवा नहर पुल के पास बराठा घाट पर 5 संदिग्ध युवक नजर आए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया, इनमें एक महिला भी थी. गिरफ्तार हुए युवकों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, एक खोखा कारतूस, 5 हजार रुपए नकद व 7 दोपहिया वाहन बरामद किए गए. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया है.
यह भी पढ़ें: बिहार: दुकान में घुसते ही फायरिंग, 2 मिनट में 1 करोड़ लूटकर फुर्र हो गए बदमाश
इन आरोपियों की पहचान आशिक राजपूत, मुकेश राजपूत, अमित पाल, सुमित पाल और चिरगांव की एक लड़की के रूप में की गई. लड़की का भाई आशिक उसके साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की. एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि थाना बड़ागांव क्षेत्र में 26 मई को एक लूट की घटना हुई थी, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक लड़की भी शामिल है. ये आरोपी लूट के वाहन गांवों में बेच देते थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







