
UP बोर्ड रिजल्ट: अनाथ बच्चा बना जिला टॉपर, सब्जी बेचने वाले के बेटे को मिली राज्य में पांचवीं रैंक
AajTak
उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद तमाम चुनौतियों को झेलते हुए कुछ बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है. हमीरपुर में जहां एक अनाथ बच्चे ने पूरे जिले में टॉप किया है वहीं मुरादाबाद में सब्जी बेचने वाले के बेटे ने पूरे राज्य में पांचवीं रैंक हासिल की है.
उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुछ अभावग्रस्त बच्चों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसे आप 'गुदड़ी का लाल' भी कह सकते हैं.
जी हां हमीरपुर में जहां एक अनाथ बच्चा जिला टॉपर बना है वहीं मुरादाबाद में सब्जी बेचने वाले के बेटे जतिन राज ने 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है.
बिना माता-पिता के उज्जवल बना जिला टॉपर
यूपी के हमीरपुर जिले में एक ऐसा छात्र टॉपर बना है जिसके माता, पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उज्जवल गुप्ता नाम के इस छात्र ने पूरे जिले में टॉप किया है. उसे उसके बाबा और दाई ने पाला है. इस गरीब मेधावी छात्र ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप कर इतिहास रच दिया है.
हमीरपुर जिले में बीजेपी के सदर विधायक मनोज प्रजापति के गांव "पौथिया" के एस वी इन्टर कॉलेज में कक्षा दस के छात्र उज्जवल गुप्ता ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है. उसके पिता रामचंद्र गुप्ता की कैंसर की बीमारी के चलते 2010 मृत्यु हो गयी थी और मां रामा की मौत भी साल 2013 में हो गई थी.
उज्जवल और छोटी बहन श्रद्धा का पालन पोषण इनके बाबा तारा चंद गुप्ता और दादी रामलली ने "चाय" बेच कर किया. दादा-दादी ने मिलकर उज्जवल को पढ़ाया. उज्जवल ने बताया की वो पढ़-लिखकर अपने मम्मी-पापा का नाम रौशन करना चाहता हूं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









