
UP: बेटे को थाने ले जाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाल से की अभद्रता, वीडियो वायरल
AajTak
औरैया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस के साथ अभद्रता कर रहे हैं. हालांकि मामला सिर्फ इतना था कि पुलिस उनके बेटे को किसी मामले में थाने ले गई थी. ये बात दीपू सिंह को नागवार गुजरी.
यूपी के औरैया में पुलिस किसी मामले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के बेटे को थाने ले आई. इस बात को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का पारा इतना हाई हो गया कि उन्होंने पुलिस के साथ जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. अब उनकी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











