
UP: बेटे को चाहिए थी संपत्ति, बेटी करना चाहती थी प्रेमी से शादी, दोनों ने पिता के खिलाफ रची खौफनाक साजिश
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे और बेटी को अपने पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है. बेटे को पिता की संपत्ति चाहिए थी और बेटी प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लेकिन पिता इनके रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ था.
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे और बेटी को पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है. बेटे को पिता की संपत्ति चाहिए थी और बेटी प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लेकिन पिता इनके रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ था. इसलिए दोनों ने मिलकर पिता को अपने साथियों की मदद से मौत के घाट उतार दिया. (फोटो- अरविंद शर्मा) भाई-बहन ने साथ मिलकर योजना बनाई और 26 मार्च की रात अपने पिता सुनील को रास्ते से हटा दिया. इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में बेटी का प्रेमी और बेटे के दोस्त ने भी पूरा साथ दिया. चारों ने साथ मिलकर सुनील कुमार को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा. खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











