
UP: बुर्के में कौन कर रहा था कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश? पुलिस ने खोला राज
AajTak
यूपी में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हापुड़ में एक संदिग्ध ने बुर्का पहनकर सरेंडर करने की कोशिश की. पुलिस को शक हुआ तो उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई. पुलिस का कहना है कि वह एक युवक था, जो रेप केस में वांछित चल रहा था. उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश में जुटी है. शाइस्ता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हापुड़ कोर्ट में एक संदिग्ध ने घुसकर सरेंडर करने की कोशिश की. पुलिस ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि वह एक युवक है और रेप केस में वांछित चल रहा था.
रेप केस में वांछित युवक फिल्मी सीन की तर्ज पर बुर्का पहनकर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा था. पुलिस को जब उस पर शक हुआ तो छानबीन कर उसे अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि युवक रेप केस में वांछित हैं. वह बुर्का पहनकर सरेंडर करने पहुंचा था.
जानकारी के अनुसार, हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कोर्ट में एक युवक पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने के उद्देश्य से पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़कर कोतवाली भेज दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ेंः शाइस्ता और आयशा के साथ साये की तरह है शूटर साबिर, कछार इलाके में लोकेशन!
पुलिस के अनुसार, हापुड़ निवासी आफताब रेप के मामले में वांछित चल रहा था. पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी, लेकिन गुरुवार को पुलिस से बचने के लिए उसने बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बनाई. वह बुर्का पहनकर कोर्ट जा ही रहा था, तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई और पूछताछ की.
संदेह होने पर कोतवाली ले गई पुलिस, पूछताछ में खुला राज

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











