
UP: बाराबंकी में 15 करोड़ की मार्फीन बरामद, 8 तस्कर गिरफ्तार
AajTak
बुधवार को पुलिस ने मार्फीन की बड़ी खेप बरामद की है. कई सालों बाद ज़िले में इतनी बड़ी मात्रा में मार्फीन और स्मैक बरामद हुई है. स्वाट टीम और जैदपुर थाने के पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रघुवंशी को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ तस्कर मार्फीन की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं.
काले सोने की तस्करी के लिए कभी मिनी दुबई के नाम से मशहूर रहा यूपी के बाराबंकी ज़िले में 15 करोड़ की मार्फीन बरामद हुई है. अफीम की खेती कम होने के बावजूद ज़िला फिर से मार्फीन की तस्करी की ओर बढ़ रहा है. बाराबंकी की जैदपुर पुलिस ने 5 किलो मार्फीन के साथ 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 15 करोड़ है. मामला जैदपुर थाना क्षेत्र का है. बुधवार को पुलिस ने मार्फीन की बड़ी खेप बरामद की है. कई सालों बाद ज़िले में इतनी बड़ी मात्रा में मार्फीन और स्मैक बरामद हुई है. स्वाट टीम और जैदपुर थाने के पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रघुवंशी को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ तस्कर मार्फीन की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं. सीओ सदर राम सूरत सोनकर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रघुवंशी ने छापेमारी की तो गैंग के सरगना अभिषेक समेत 8 तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए. इनके पास से 5.150 किलो मार्फीन बरामद हुई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











