
UP: बाराबंकी की सड़कों पर उतरे यमराज, लोगों को सिखाए ट्रैफिक रूल्स, देखें VIDEO
AajTak
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लोगों को समझाने के लिए नए-नए प्रयोग करती रहती है. ऐसे ही एक अनोखी पहल बाराबंकी में की गई. यहां लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए सड़कों पर यमराज को उतारा गया. इस दौरान ट्रैफिक नियमों तोड़ने वाले लोगों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई.
यूपी के बाराबंकी में सड़क पर अचानक पुलिस की जगह यमराज को देखकर लोग डर गए. यमराज ने बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट पहने लोगों को रोककर सड़क सुरक्षा के नियम समझाए. यमराज ने नियमों का पालन करने वाले लोगों को लंबी उम्र का आशीर्वाद भी दिया.
वहीं, ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वाले लोगों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. साथ ही कहा कि आपकी एक लापरवाही पर सीधे मुझे लेने आना पड़ेगा. दरअसल, उत्तर प्रदेश में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है.
ऐसे में पूरे जिले के साथ बाराबंकी में भी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने लिए प्रेरित किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो...
यमराज ने संभाली जागरूकता अभियान की कमान
इसके साथ ही कार और बाइक चालक को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए उत्साहित किया जाता है. इस बार जागरूकता अभियान की कमान यमराज ने संभाली है. इसके साथ ही सड़कों पर वाहन चला रहें लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










