
UP: बहन के सामने भाई पर फायरिंग, चल रही थीं सांसें, पुलिस पहुंच गई पोस्टमार्टम कराने...
AajTak
कानपुर में रंगदारी को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक को उसकी मासूम बहन के सामने गोली मारी गई. खास बात है कि गोली लगने के बाद पुलिस युवक को अस्पताल न ले जाकर पोस्टमार्टम कराने ले गई, जबकि उसकी सांसें चल रही थीं.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रंगदारी को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक को उसकी मासूम बहन के सामने गोली मारी गई. खास बात है कि गोली लगने के बाद पुलिस युवक को अस्पताल न ले जाकर पोस्टमार्टम कराने ले गई, जबकि उसकी सांसें चल रही थीं. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. दरअसल, गुरुवार को कुछ बदमाशों ने सरेआम एक पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या कर दी. छात्र के पिता व्यापारी हैं. हत्यारे छह महीने से छात्र से रंगदारी मांग रहे थे. इसके लिए उसका अपहरण तक कर चुके थे. हत्यारों ने दो बहनों के इकलौते भाई को मासूम बहन के सामने गोली मारी. छात्र का हर्षित है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











