
UP: बलिया में भीषण गर्मी और लू का कहर... 72 घंटे में 54 लोगों की मौत, सिर्फ 15 जून को 23 की गई जान
AajTak
यूपी के बलिया में तेज तापमान और लू का कहर जिंदगी के लिए खतरा बना हुआ है. बीते तीन दिनों में 54 लोगों ने दम तोड़ दिया. तबीयत खराब होने के बाद इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इतनी ज्यादा मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. मौतों की वजह क्या रही, इसके लिए एक जांच टीम लखनऊ से बलिया पहुंच रही है, जो पूरे मामले की जांच-पड़ताल करेगी.
उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में इन दिनों चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. कई इलाकों में तापमान लोगों की हालत खराब कर रहा है. गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. कई जगह हीटवेव भी परेशान कर रही है. कई बार तेज तापमान लोगों की जिंदगी छीनने तक का कारण बन जाता है. अति गर्मी के बीच तमाम लोग बीमार पड़ जाते हैं, इसमें सबसे ज्यादा चिंता बुजुर्ग और बच्चों की होती है, जो बहुत ज्यादा गर्मी नहीं झेल पाते तो जिंदगी के लिए मुश्किल पैदा होती है.
पूरे प्रदेश के साथ बलिया में पड़ रही भीषण गर्मी से मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई है. बीत 15, 16 और 17 जून यानी तीन दिन में फीवर, सांस फूलने आदि विभिन्न बीमारियों से करीब चार सौ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए. इसमें 15 जून को 23, 16 जून को 20 और 17 जून को 4 बजे शाम तक 11 यानी कुल 54 मरीजों की मौत हो गई. ये आंकड़ा सिर्फ जिला अस्पताल का है. ऐसे में पूरे जिले का हाल क्या होगा, आंकड़े से अनुमान लगाया जा सकता है.
अपर स्वास्थ्य निदेशक बोले- मौतों की जांच के लिए लखनऊ से पहुंच रही टीम
आजमगढ़ मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बीपी तिवारी का कहना है कि मरने वालों कि संख्या बढ़ गई है, इसकी वजह क्या है, इसकी जांच के लिए लखनऊ से टीम आ रही है. टीम मौत की वजहों का पता करेगी. हो सकता है ऐसी कोई बीमारी हो जो पकड़ में नहीं आ रही हो.
उन्होंने कहा कि गर्मी और सर्दी जब ज्यादा पड़ती है तो सांस के मरीज, डायबिटीज के मरीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को खतरा बढ़ जाता है. तापमान बढ़ा हो तो हो सकता है उसका असर हो और बीमारियां उभर गई हों. इसके कारण इस तरह डेथ हो रही हों.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








