
UP: बरेली पुलिस ने किया 3 हजार करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, चीन से जुड़े तार
AajTak
उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस (UP Bareilly police) ने 3 हजार करोड़ की साइबर ठगी (Cyber fraud) का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, इस गैंग के तार चीन से जुड़े पाए गए हैं. गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के पुलिस प्रयास कर रही है. ठगों ने लोगों को रोजगार देने के नाम पर शिकार बनाया है.
यूपी की बरेली पुलिस (Bareilly police) ने एक बड़े साइबर क्राइम (Cyber crime) मामले का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने लोगों को 3 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाया है. इस मामले में पुलिस ने मंजारुल इस्लाम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके गैंग में एक दो नहीं, बल्कि सैकड़ों लोग शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.
पुलिस का कहना है कि जब देश में लोग कोरोना की मार झेल रहे थे, लोगों की नौकरियां चली गई थीं और लोग बेरोजगार थे, तब इन साइबर ठगों ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए लोगों को रोजगार देने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया. लोग इनके झांसे में आते गए और अपने अकाउंट की डिटेल देकर ठगी का शिकार हो गए. पुलिस का कहना है कि अब तक हजारों लोग इस गैंग की ठगी का शिकार हुए हैं.
यह भी पढ़ेंः सस्ते दामों में केमिकल बेचने के नाम पर व्यापारियों से करोड़ों ठगे, खुलवा रखे थे 11 बैंक अकाउंट
बरेली साइबर थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बहेड़ी निवासी एक शिक्षिका ने अक्टूबर 2021 में FIR दर्ज करवाई थी. इसमें उसने बताया था कि उसके खाते से दो लाख रुपये से अधिक साइबर ठगों ने उड़ा दिए हैं. पुलिस ने छानबीन शुरू की तो साइबर ठगी के तार चीन से जुड़े मिले. पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
बरेली साइबर सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जिसके अकाउंट में एक महीने में 201 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ था, उसके अकाउंट की डिटेल ली गई तो करीब 2000 से अधिक पेज की डिटेल निकली है. वो आरोपी महाराष्ट्र की जेल में है. पुलिस ने जब महिला द्वारा दिए गए अकाउंट की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि इसमें मंजारुल इस्लाम नाम का शख्स शामिल है. उसे 28 अप्रैल को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









