
UP: बदमाश की छेड़छाड़ से परेशान नर्सिंग की छात्रा ने खाना-पीना और कॉलेज जाना किया बंद, आरोपी अरेस्ट
AajTak
बांदा में मनचले से परेशान नर्सिंग की छात्रा ने खाना-पीना और कॉलेज जाना छोड़ दिया. पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. बीते दिन आरोपी युवक ने लड़की का मोबाइल छीनकर फेंक दिया था. साथ ही अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में मनचले से परेशान नर्सिंग की छात्रा ने खाना-पीना और कॉलेज जाना छोड़ दिया. पीड़िता का आरोप है कॉलेज आते-जाते समय बदमाश उसके साथ अश्लील हरकत करता है. इस घटना का एक वीडियो बनाकर उसने छात्रा के परिजनों में वायरल कर दिया. अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.
आरोपी की इन हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने खाना-पीना और कॉलेज जाना छोड़ दिया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. बीते दिन आरोपी युवक ने लड़की का मोबाइल छीनकर फेंक दिया था. साथ ही अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता है.
इस मामले पर SHO कोतवाली अतर्रा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही तत्काल दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया. युवक को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









