
UP: प्रेमी ने खुद को आग लगाकर प्रेमिका को लगाया गले, दोनों के बीच हुई थी ऑनलाइन दोस्ती
AajTak
कानपुर में एक लड़के ने खुद को आग लगाकर लड़की को गले लगा लिया. दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं. लड़का जयपुर का रहने वाला है और आज सुबह ही लड़की से मिलने पहुंचा था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमी ने खुद को आग लगाकर प्रेमिका को गले लगा दिया. दोनों बुरी तरह झुलस गए. फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों मूक बधिर हैं और दोनों के बीच ऑनलाइन दोस्ती हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों को प्यार हो गया.
दरअसल, कानपुर के नौबस्ता में रहने वाले राम नारायण की मूकबधिर बेटी रचना की ऑनलाइन दोस्ती जयपुर के रहने विजय से हो गई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन इधर कुछ दिनों से दोनों में कोई अनबन हो गई थी. आज सुबह विजय जयपुर से कानपुर आया और सीधे पेट्रोल डालकर रचना के घर में घुस गया.
कुछ देर दोनों में बातचीत हुई. उसके बाद विजय ने खुद को आग लगा ली. आग लगाने के बाद उसने रचना को भी गले से लगा लिया, जिससे वह जल गई. दोनों को जलते देख घर में हंगामा हुआ. चारों तरफ भीड़ लग गई. दोनों घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
राम नारायण का कहना है कि दोनों के बीच बातचीत होती थी, आज सुबह वह (विजय) जयपुर से आया और आग लगा ली जबकि डीसीपी रवीना त्यागी का कहना है कि दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लड़का काफी जला है, लड़की के पिता की तरफ से मिली तहरीर पर एफआईआर लिखी जा आ रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











