
UP : प्रेमिका से मिलने गए युवक की मौत, बड़े भाई का आरोप- 'उसे तीसरी मंजिल से नीचें फेंकते हुए देखा'
AajTak
प्रेमिका का फोन आने पर उससे मिलने गए युवक की लाश मिली. मृतक युवक के भाई का आरोप है कि छोटे भाई को प्रेमिका के परिवार वालों ने घर की तीसरी मंजिल से फेंक कर मार डाला. भाई और युवती के बीच बीते 10 साल से प्रेम संबध में थे. हरदोई देहात थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आया हुआ था. मृतक युवक के बड़े भाई का कहना है कि छोटे भाई आनंद को पड़ोसी ने अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक कर मार डाला है.
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है. साथ ही आरोपी बताए जा रहे पड़ोसियों को हिरासत में लिया है. पुलिस इस मामले में लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
26 जनवरी को थी बड़े भाई की शादी
दरअसल, घटना हरदोई देहात इलाके काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 17 की है. 30 साल का आनंद दिल्ली से अपने भाई अभिलाष की शादी में शामिल होने के लिए 23 जनवरी को घर आया था. उसके बड़े भाई की शादी 26 जनवरी को होनी है.
घर में शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे. बड़े भाई अभिलाष का कहना है कि आनंद को फोन आया और वह उठकर जाने लगा. जब मैंने पूछा तो कहने लगा कि अभी आता हूं. काफी समय तक जब वह वापस नहीं आया, तो मैं उसे खोजने के लिए घर से निकला.
ऊंचाई से गिरने की वजह से सिर पर आई थी चोट

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











