
UP: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर कसा शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्क किया घर
AajTak
उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की संपत्ति कुर्क कर दी है. नौतनवा स्थित अमरमणि त्रिपाठी के घर को सील कर दिया गया है. बस्ती की स्पेशल MP-MLA कोर्ट अमरमणि त्रिपाठी को फरार घोषित कर चुकी थी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी MP-MLA कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नौतनवा स्थित पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की संपत्ति को आज बस्ती पुलिस ने सीज कर दिया. साल 2001 में बस्ती के व्यापारी राहुल मद्देशिया के अपहरण मामले में लगातार फरार चल रहे पूर्व मंत्री अमरमणि के खिलाफ बस्ती की MP-MLA कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था. उनके हाजिर न होने की वजह से अमरमणि की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ था.
हालांकि, इस मामले में MP-MLA कोर्ट के फैसले के खिलाफ अमरमणि हाई कोर्ट गए थे. मगर, वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. इसके बाद बस्ती की स्पेशल MP-MLA कोर्ट ने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को अमरमणि की संपत्तियों को जल्द कुर्क करने का आदेश दिया. इसके बाद आज अमरमणि की संपत्ति को सील कर दिया गया. इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था.
यहां देखिए वीडियो...
यह भी पढ़ें- UP: ‘पीएम गंगा पुत्र, तो मैं शिखंडी... हमें भी अपनाना पड़ेगा’, बोलीं काशी से चुनाव लड़ रहीं हिमांगी सखी
अपहरण के केस में हैं आरोपी
बताते चलें कि 6 दिसंबर 2001 को बस्ती के व्यापारी राहुल मद्देशिया अपहरण हो गया था. इस मामले में कोतवाली में केस दर्ज हुआ. पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया था. आरोप है कि जिस मकान से अपहृत राहुल मद्देशिया बरामद हुआ था. वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











