
UP: पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, शोर मचाकर हत्यारे ने कबूला जुर्म
AajTak
महराजगंज में सियासी रंजिश में पूर्व प्रधान रामनाथ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. जमीनी रंजिश में यह हत्या की गई. हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुद कोतवाली जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.
महराजगंज में सियासी रंजिश में पूर्व प्रधान रामनाथ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने गुरूवार की सायं चार बजे शहर में एक चाय की दुकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पूर्व प्रधान रामनाथ पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया. सिर पर चोट लगने से पूर्व प्रधान कमरे के फर्श पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े. गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान रामनाथ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक करार देते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया. इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही पूर्व प्रधान रामनाथ की मौत हो गई. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











