
UP: पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को सीएम योगी की सौगात, आवास के साथ कृषि भूमि के पट्टे दिए
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्वी पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदू परिवारों को सौगात दी है. उन्हें रहने के लिए आवास और कृषि भूमि के पट्टे प्रदान किए गए.
1970 में पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू-बंगाली परिवार के लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुनर्वास योजना के तहत राहत प्रदान की. मंगलवार को लोकभवन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विस्थापित परिवारों को कृषि भूमि का पट्टा और सीएम आवास योजना के तहत घर के पट्टे दिए.
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत में नागरिकता देने और उनके पुनर्वास के लिए एक्ट पास किया गया था. इसकी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार हिंदू परिवारों के पुनर्वास के काम को आगे बढ़ा रही है.
यूपी सरकार की ओर से कानपुर देहात के रसूलाबाद में विस्थापित सभी 63 हिंदू परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की गई है. य़ोगी सरकार की ओर से हर परिवार को खेती के लिए दो एकड़ जमीन और घर के लिए 200 मीटर भूमि दी जा रही है.
मंगलवार को हुए कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री अनूप प्रसाद वाल्मीकि मौजूद रहे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









