
UP: पांच लाख में सिपाही भर्ती का पेपर देने का दावा कर रहा था गैंग, गिरफ्तार
AajTak
यूपी पुलिस ने संभल से ऐसे गैंग को पकड़ा है जो 5 लाख रुपये के बदले यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर देने का दावा कर रहा था. पुलिस के पास जब यह शिकायत पहुंची तो टीम ने बड़ी चालाकी से सभी को समय पर गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों के खिलाफ पेपर लीक के नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.
यूपी के संभल जिले में पुलिस ने यूपी सिपाही परीक्षा का पेपर लीक करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने की कोशिश कर रहे गैंग के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. जहां गैंग के तीनों युवक मिलकर एक अभ्यर्थी को 5 लाख रुपये में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र देने का दावा कर रहे थे. पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और साथ ही पुलिस की टीम पूछताछ भी कर रही है.
5 लाख रुपये में दे रहे थे सिपाही भर्ती का पेपर
दरअसल, रजपुरा थाना क्षेत्र के मुटैना गांव के निवासी अभ्यर्थी मोहित को चाऊपुर गांव के निवासी रामभजन ने फोन करके उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर 5 लाख रुपए में देने का ऑफर दिया. मोहित ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. मोहित के परिजन ज्ञान प्रकाश ने तुरंत ही मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस की टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंची और पेपर लीक कराने का दावा करने वाले गैंग की गिरफ्तारी के लिए एक्टिव हो गई.
पेपर लीक के नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज
रजपुरा थाना पुलिस ने तुरंत ही शिकायतकर्ता ज्ञान प्रकाश की तहरीर के आधार पर तीन आरोपी युवक रामभजन, प्रवीण और योगेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 11/13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. इसी के साथ दो अन्य लोग भी गैंग में शामिल है. पुलिस ने चाउपुर गांव के निवासी रामभजन सहित अमरोहा जिले के अल्लीपुर गांव के निवासी योगेश और झुरैरी गांव के निवासी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों के पास से नहीं मिला पेपर लीक का सबूत

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












