
UP: पशुहानि का मिलेगा मुआवजा, योगी सरकार ने दिया बारिश से नुकसान की भरपाई का आदेश
AajTak
Yogi government announced compensation for animal loss: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा बारिश से प्रभावित जिलों के लिए तत्काल राहत पहुंचाने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए और पशु हानि के केस में बिना देरी किए पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की जाए.
Yogi government announced compensation for animal loss: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते जान और माल की हानि की घटनाएं भी सामने आई हैं. वहीं, मानसून की देर से विदाई का फसलों पर भी काफी असर पड़ रहा है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं.
पशुहानि के लिए मुआवजे का ऐलान
सीएम योगी ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए और पशुहानि के केस में बिना देरी किए पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की जाए. उन्होंने राहत कार्यों के संचालन के लिए राजस्व, पंचायती राज, ग्राम विकास, नगर विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं.
सीएम योगी ने दिया जल निकासी का आदेश
इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इलाकों का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखने का आदेश दिया. शुक्रवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव से प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए. इसके लिए जरूरत के मुताबिक पंप आदि लगाकर जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाए.
दरअसल, प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से कई इलाके पानी से लबालब हैं, यहां कई जानवरों की मौत भी हुई है. इसके अलावा खेत भी लबालब है. जिससे फसल प्रभावित हो रही हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









