
UP: पत्नी का अश्लील वीडियो देख दंग रह गया पति, जानें गैंगरेप की हैरान कर देने वाली वारदात
AajTak
कौशांबी जिले से एक युवती के साथ गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता का कहना है कि आरोपियोें ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजा.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया. इतना ही नहीं शादी के बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो पति को भेज दिया. पीड़िता के पिता ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने उन पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उसने पूछताछ कर रही है. यह मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. युवती का गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था, अक्सर दोनों अकेले में मिलते थे.
लगभग एक साल पहले प्रेमी राजेंद्र उर्फ बब्लू ने युवती को मिलने के लिए जंगल में बुलाया था, आरोपी राजेंद्र के साथ उसका दोस्त भी था. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और प्रेमी के दोस्त ने भी लड़की के साथ संबंध बनाए. साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बनाया.
लड़की के साथ प्रेमी और उसके साथ ने किया गैंगरेप
पीड़िता के पिता ने उसकी शादी मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में तय कर दी. 25 जून 2024 को युवती की शादी हो गई और वो अपने पति के साथ रहने लगीं. इस बात से नाराज प्रेमी ने उसका अश्लील वीडियो लड़की के पति को भेज दिया. पत्नी का अश्लील वीडियो देखकर पति के होश उड़ गए. इसके बाद पति ने अश्लील वीडियो को अपने ससुर को भेजा और युवकों के बारे में जानकारी मांगी. गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को मायके छोड़ दिया.
इस घटना के बाद लड़की के पिता ने 29 जून को आरोपी राजेंद्र के घर जाकर उलाहना दिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जान मारने की नीयत से लाठी डंडे से उन पर हमला बोल दिया. पिता जान बचाने के लिए अपने घर में घुसा तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर महिलाओं एवं बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







