
UP: नहीं मिला एंबुलेंस, ठेले पर पत्नी को अस्पताल ले गया बुजुर्ग, मौत के बाद जांच शुरू
AajTak
बलिया में एक बुजुर्ग पति अपनी बीमार पत्नी को इस कड़कड़ाती धूप में ठेले पर लेटाकर अस्पताल ले जाते तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बुजुर्ग पति अपनी बीमार पत्नी को इस कड़कड़ाती धूप में ठेले पर लेटाकर अस्पताल ले जाते तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. तस्वीर वायरल होने के होने के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पूरा मामला बलिया के चिलिकहर ब्लॉक के अन्दौर गांव का है.
यहां 60 वर्षीय सुकुल प्रजापति ने बताया कि 28 तारीख को वह खेत मे काम कर लौटे तो उनकी पत्नी बीमार हो गई थी. उनको पहले से डॉयबिटिज की बीमारी थी. सुकल प्रजापति ने बताया कि उनके पास कोई मोबाइल भी नहीं है, वह हमेशा की तरह इस बार भी बिना एम्बुलेंस बुलाए अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लेटाकर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चिलिकहर ले गए.
यहां डाक्टर नें एक इन्जेक्शन देकर बिना रेफर कागज बनाए व बिना एम्बुलेंस की व्यवस्था किए ही उन्हे मरीज को लेकर जिला अस्पताल जाने को कहा. मगर उसके पास पैसा नहीं होने के कारण वह अपनी पत्नी को पियारिया बाजार के पास ठेले पर ही लेटाकर पैदल घर गया और कुछ पैसे लेकर आया. फिर अपनी पत्नी को ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल ले गया.
जिला अस्पताल में सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी जांच के नाम पर सुकुल प्रजापति से 350 रूपये लिए गए. यहां इलाज के दौरान उसकी पत्नी जोगनी की मौत हो गई. कारगुजारी की हद तो तब हुई जब वहां के डाक्टरों ने मौत के बाद शव को लाने के लिए भी शव वाहन तक मुहैया नहीं कराई.
पीड़ित का कहना है कि मैंने शव को घर लाने के लिए एम्बुलेंस की मांग की लेकिन वहां के डाक्टरों नें रात का हवाला होते देते हुए प्राईवेट एम्बुलेंस से शव को ले जाने को कहा, जहां उनसे प्राईवेट एम्बुलेंस के नाम पर भी 1100 रूपये वसूले गए. पीड़ित का कहना है कि उसने आयुष्मान कार्ड के लिए कुछ महीने पहले आवेदन किया गया था, जो अब तक नहीं मिला.
इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 'बलिया,उत्तर प्रदेश के वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहा है. जानकारी प्राप्त होने पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसकी खबर प्रमुख समाचार पत्रों में..'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







