
UP: 'नहाते समय महिला को खींच ले गई पुलिस...', आहत होकर युवती ने कर लिया सुसाइड
AajTak
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले (UP Badaun) में कथित तौर पर एक युवती ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया. युवती के परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पुलिस अधिकारी आरोपों को नकार रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं (UP Badaun) के थाना बिनावर क्षेत्र में कथित तौर पर पुलिस से परेशान होकर एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतका की मां का आरोप है कि पारवारिक झगड़े के एक मामले में पुलिस उसकी बेटी और अन्य परिजन को परेशान कर रही थी. इससे तंग आकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार, मामला बिनावर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव का है. 9 मई को एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस टीम दबिश दे रही थी. आरोप है कि पुलिस ने युवती और उसके परिवार द्वारा 9 मई को दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि दूसरे पक्ष ने 13 मई को तहरीर दी, जिसके बाद उनको लगातार तंग किया जा रहा था. युवती की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके और बेटी के साथ मारपीट की और उसके साथ अभद्रता भी की. आरोप है कि पुलिस ने युवती की मां को नहाते समय निर्वस्त्र हालत में बाहर खींच लिया. इस यातना को युवती सह नहीं सकी और उसने सुसाइड कर लिया.
यह भी पढ़ें: झारखंड: बहू के गुप्तांग को लोहे की गर्म रॉड से दागा फिर गला घोंटकर मार डाला!, पति समेत चार के खिलाफ केस
मृतका की मां का आरोप है कि दरोगा संजय गौड़ और उसके साथ आए पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की. उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि बिनावर थाना क्षेत्र के गांव में एक अविवाहित युवती के आत्महत्या की सूचना है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि आत्महत्या करने वाली युवती के परिवार में सभी लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं. उसका एक भाई तिहाड़ जेल में बंद है. पिता, चाचा व दोनों भाइयों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी. पुलिस पर किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अभद्रता के आरोप निराधार हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








