
UP: दो बेटों और दो बेटियों के साथ मां ने खाया जहर, भतीजे से थे परेशान
AajTak
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ जहर खा लिया है. पड़ोसियों ने पांचों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया है. सबकी हालात गंभीर बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया. सदर कोतवाली के रानी लक्ष्मीबाई इलाके में जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ जहर खा लिया है. इनका पारिवारिक विवाद चल रहा है. पड़ोसियों ने पांचों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया है. सबकी हालात गंभीर बनी हुई है.
फिलहाल पुलिस अस्पताल पहुंची हुई है और मामले की तफ्तीश कर रही है. एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा जहर खा लेने का यह मामला सदर कोतवाली इलाके में रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास का है. यहां के रहने वाले मुन्ना प्रधान की कोरोना के समय मौत हो गई थी. आरोप है कि तब से ही भतीजे कुलदीप की ज़मीन और मकान को लेकर नियत खराब थी.
जहर खाने वाली महिला के भाई फूलचंद का कहना है कि जमीन और मकान को लेकर भतीजा इन लोगों को प्रताड़ित कर रहा था, इससे आजिज आकर आज मां ने अपने चार बच्चों के साथ डाई पी ली, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर पांचों का इलाज कर रहे हैं.
एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश किये जाने की सूचना पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने पूछताछ करते हुए बताया कि ज़मीनी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, फिलहाल सभी की हालत स्थिर है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









