
UP: दोस्त के साथ थे पत्नी के अवैध संबंध, युवक को मीट में मिलाकर खिला दिया जहर, फिर...
AajTak
अलीगढ़ में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. यहां दोस्त के दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध थे. ऐसे में पिंटू ने अपने दोस्त फरहत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. फरहत को खाने के लिए बुलाया और नॉनवेज में जहर मिलाकर परोस दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक के अपने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. मना करने के बाद भी दोनों मानने के लिए तैयार नहीं थे. ऐसे में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर फरहत को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया.
मुख्य आरोपी पिंटू अपने मुंहबोले भाई सतीश के साथ फरहत को नॉनवेज खिलाने लेकर गया. फरहत को नॉनवेज में जहर मिलाकर खिला दिया. कुछ देर बाद फरहत की तबियात बिगड़ गई और उसने अपने भाई राशिद को फोन कर इसकी जानकारी दी.
इलाज के दौरान हो गई फरहत की मौत
फरहत के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सतीश और पिंटू को पकड़ लिया. मगर, दोनों किसी तरह मौके से फरार हो गए. फरहत को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया. उसकी ज्यादा खराब हालत को देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक के भाई राशिद की तहरीर पर सतीश, पिंटू और संतोष के अलावा दो अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने पिंटू और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है. पिंटू ने इस दौरान पुलिस को बताया कि फरहत के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. इसी चलते फरहत को मौत के घाट उतारा गया.
धोखे से नॉनवेज में जहर देकर की हत्या

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








