
UP: 'दिल्ली संभाल नहीं पाए', अयोध्या आए केजरीवाल पर बरसे Yogi
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल जारी है. सियासी दलों का अयोध्या दर्शन जारी है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंच गए. केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं, जहां उन्होंने सरयू आरती के साथ हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए और यूपी में सरकार बनने पर सभी को फ्री में अयोध्या दर्शन के ऑफर भी दे दिए. केजरीवाल के अयोध्या दर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधा. बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल से कोरोना काल में दिल्ली नहीं संभला और चुनावी मौसम में उन्हें राम की याद आ गई. देखें ये वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










