
UP: दादा का अंतिम संस्कार करने के बाद नहाने गए शख्स की डूबकर मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दादा का अंतिम संस्कार करने के बाद नदी में नहाने गए एक शख्स की डूबकर मौत हो गई है. शख्स की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दादा का अंतिम संस्कार करने के बाद नदी में नहाने गए एक शख्स की डूबकर मौत हो गई है. शख्स की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है. मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि एक 36 वर्षीय व्यक्ति गुरुवार को अपने दादा के अंतिम संस्कार के बाद यहां शुकराटल में गंगा नदी में डूब गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











