
UP तक पहुंचा Omicron वैरिएंट, गाजियाबाद में निकले दो पॉजिटिव, सरकार अलर्ट
AajTak
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. गाजियाबाद में इस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हो गई है. दोनों ही शख्स बीते दिनों महाराष्ट्र से लौटे थे. किसी को भी कोई लक्षण नहीं है, लेकिन सावधानी के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है.
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है. गाजियाबाद में इस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हो गई है. दोनों ही शख्स बीते दिनों महाराष्ट्र से लौटे थे. किसी को भी कोई लक्षण नहीं है, लेकिन सावधानी के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











