
UP: डैमेज कंट्रोल की कवायद! मृतक शिक्षक की पत्नी को 3 दिन में मिली नौकरी
AajTak
महराजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से शिक्षक के निधन से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए योगी सरकार मददगार साबित हुई.
यूपी के महराजगंज में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को लेकर इंटरनेट मीडिया के निशाने पर आई यूपी सरकार अब गुड गर्वनेंस से डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दी है. महराजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से शिक्षक के निधन से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए योगी सरकार मददगार साबित हुई. शिक्षक पति की मौत के बाद पढ़ी-लिखी पत्नी ने मृतक कोटा से नौकरी के लिए आवेदन किया. जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा महकमा ने तीन दिन में सभी प्रक्रिया पूरी कर शिक्षक की पत्नी को सहायक अध्यापक पद की नौकरी दे दी. स्कूल आने-जाने में परेशानी ना हो, इसके लिए भी सहानुभूति जताते हुए बेसिक शिक्षा महकमा ने शिक्षक की पत्नी को गृह ब्लाक में ही तैनात किया है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











