
UP: टीचर्स के WhatsApp ग्रुप में पोर्न वीडियो से हड़कंप, एक्शन की तैयारी
AajTak
आगरा में स्कूल संचालकों के एक वाट्सऐप ग्रुप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने उसमें पोर्न वीडियो डाल दिया. इस ग्रुप में महिलाएं भी हैं. पोर्न वीडियो देखते ही सबका पारा गर्म हो गया और सबने ग्रुप को छोड़ दिया. इस मामले में अधिकारी कार्रवाई की बात कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षकों के ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने के बाद हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग के स्कूल छत्ता वार्ड 2 नाम से बने ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने वाले स्कूल संचालकों पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई के बादल मंडराने लगे हैं. नगर शिक्षा अधिकारी बेहद गंभीर हैं. इनके स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है.
नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे स्कूल संचालकों का पता लगाने के बाद मान्यता रद्द करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा जाएगा. ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने वाले स्कूल संचालकों का कारनामा बेहद शर्मनाक और घटिया माना जा रहा है. ऐसे घटिया कारनामे में शामिल स्कूल संचालकों को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है.
शिक्षा विभाग के छत्ता वार्ड के ग्रुप में कुछ संचालकों ने अश्लील वीडियो डाल दी थी. ग्रुप में महिला अधिकारी के साथ अन्य महिलाएं भी शामिल थी. ग्रुप में जैसे ही अश्लील वीडियो डाले गए ग्रुप के अधिकांश सदस्य लेफ्ट हो गए. शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 4 वार्डो के लिए अलग अलग ग्रुप बनाए गए हैं.
इनमें छत्ता वार्ड , हरी पर्वत वार्ड , लोहामंडी वार्ड और ताजगंज वार्ड शामिल है. ग्रुप में जरूरी सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता था लेकिन घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. शिक्षा विभाग के ग्रुप में पोर्न वीडियो डालने की घटना के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष कड़ी आपत्ति जताई है.
अध्यक्ष राजवीर सिंह सिकरवार ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की है. महासंघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह सिकरवार ने दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










